कोई नहीं जान पाया इन रहस्यमयी पत्थरों का राज़, हर दिन बढ़ते हैं, हर दिन चलते हैं
पृथ्वी पर बहुत सी ऐसी चीज़े हैं जो कि बेहद अनमोल और अद्भुत है। उनके अनोखेपन को देख वैज्ञानिक भी सिर खुजाने लगते हैं। वैसे अगर हिलते और उड़ते पत्थरों की बात की जाए तो फिर आंखों के सामने कोई बॉलीवुड की कोई ड्रामा मूवी ही याद आती है, जिसमें एक अंजान शक्ति वाला इंसान अपने एक इशारे पर पत्थर को भी हवा में उठा लेता है। लेकिन यदि असल ज़िंदगी में इन सब चीज़ो की बात की जाए तो ये सिर्फ और सिर्फ एक खरी- खोटी बकवास बात लगती है।
लेकिन हाल में एक ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है जिसमें वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे पत्थरों की खोज की है जो कि न केवल बड़े होते हैं बल्कि साथ ही वे हिलते और चलते भी हैं। बता दें कि ये अद्भुत पत्थर रोमानिया में स्थित ‘कोस्टेस्टी’ नामक एक छोटे से गांव में पाए गए हैं। जिन्हे हर दिन बढ़ता और चलता देख सभी की सांसे थम जाती हैं।
बता दें कि इन पत्थरों को ‘Trovants’ के नाम से भी जाना जाता है। वैज्ञानिकों ने जब से इस पत्थर की खोज की है तब से वे अपना सिर ही खुजा रहे हैं। बल्कि जिन भी लोगों ने इन पत्थरों को देखा है उनके मन में बहुत से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये निर्जिव और बेजान पत्थर बढ़ कैसे सकते हैं? तो वहीं कुछ को ये सवाल परेशान किए जा रही है कि बिना पांव के भी ये पत्थर कैसे अपनी जगह से खिसक रहे हैं।
आखिरकार इस पत्थर की सच्चाई का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने इसे काटने का फैसला किया, ताकि वे जान सके कि आखिर इसके अंदर ऐसा क्या है जो कि इसे हर दिन बढ़ा रहा है। लेकिन इसे काटने पर भी उन्हे कोई खास मदद नहीं मिली सिवाय एक कुछ रिंग्स के। बता दें कि इसी तरह कि रिंग्स पेड़ों में पाई जाती है, जिसे देख उसकी उम्र का पता लगाया जा सकता है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि ये पत्थर हज़ारों साल पहले एक भुकंप के दौरान निकले थे। हालांकि, इन पत्थरों को लेकर यहां कई कहानियां व अफवाहें सुनने में आ रही है, लेकिन सच्चाई क्या है ये अब तक कोई नहीं जान पाया है।
वैज्ञानिकों की माने तो ये पत्थर तब बढ़ने लगते हैं जब वे बारिश या फिर पानी के संपर्क में आते हैं। उनके मुताबिक ये पत्थर कुछ इंच से लेकर 20, से 25 फीट तक बढ़ सकते हैं, लेकिन कैसे ये अब तक एक सवाल बना हुआ है।

Post a Comment