आखिर क्या है इन फैमिली फोटोज की सच्चाई, क्या बता पाएंगे आप?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फैमिली के फोटोज ने बवाल मचाकर रखा है। इन फोटोज को देखकर लोग अजीब तरह की बातें कर रहे हैं। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर फोटो में दिख रहे इन लोगों के चेहरे इतने भयानक क्यों दिख रहे हैं। आपको बता दें कि इन फोटोज ने इंटरनेट पर डिबेट छेड़ दी है। हालांकि, जब सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान रह गए।
- ब्रिटेन के एक परिवार ने अपनी इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। परिवार ने बताया उन्होंने अपने इस फोटोशूट के लिए एक फोटोग्राफर को बुलया था, जिसने कुछ ऐसी फोटोज निकाले कि लोगों के होश उड़ गए।
- परिवार के सदस्य Pam Dave Zaring ने कहा, फोटोज क्लिक होने के बाद हमने फोटोग्राफर से इन्हें अच्छे से एडिट करने के लिए कहा, लेकिन एडिटिंग के बाद फोटोज देखकर हम दंग थे।
फोटोग्राफर ने हमें भूत बना दिया।फोटोग्राफर के मुताबिक ज्यादा डार्कनेस की वजह से उसने इन फोटोज को एडिट किया था।
- Pam Dave Zaring ने आगे कहा, हमने उसक फोटोग्राफर को अच्छी फोटो की उम्मीद में अच्छी खासी रकम दी थी। हमने उसे हर फोटो के 250 डॉलर तक चुकाए। हालांकि, जब हमने फोटोज देखे तो हम लोटपोट रह गए। हमने उसे कुछ नहीं कहा, और ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
- इस परिवार की इन मजेदार फोटोज को सोशल मीडिया पर 3 लाख से भी ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

Post a Comment