Header Ads

बीच बाजार पैंट उतारकर सिपाही ने की ऐसी हरकत


 एक ओर जहां पुलिसवाले अपराधियों से लोहा लेते शहीद होकर पुलिस महकमे के सम्मान पर चार चांद लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ ऐसे पुलिसवाले भी हैं, जो बीच बाजार अपनी ऐसी हरकतों से वर्दी की गरीमा को तार-तार कर रहे हैं।


शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन्स स्तिथ एडीजी ऑफिस से महज 50 मीटर दूर एक सिपाही की कारगुजारी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। बता दें कि यहां नेम सिंह नाम का सिपाही नशे में धुत होकर सड़क किनारे 3 घंटे तक पड़ा रहा।



वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि ये नशेड़ी सिपाही फुटपाथ को ही अपना बेडरूम समझ बैठा, इसलिए अपनी जैकेट को सिर के नीचे लगाया और जूते और पैंट उतारकर आराम से सो गया। तभी वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि पूरे जिले में इसकी चर्चा हो रही है।



वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिसवाले भी नेम सिंह की इस हरकत से शर्मिंदा होते नजर आए, लेकिन वो कर भी क्या सकते थे? इसके बाद जब साथी पुलिसवालों ने उस नशेड़ी को उठाने की कोशिश की तो वो नशे में इतना ज्यादा धुत था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।



जब सिपाही से कपड़े पहनने को बोला गया तो वो ये भी नहीं कर पाया। इसके बाद अन्य पुलिसवालों ने उसको पैंट पहनाई और सहारा देकर उसे जीप में बैठाकर अपने साथ ले गए।



वहीं, इस मामले पर कोई भी पुलिस अफसर बोलने से परहेज कर रहा है, लेकिन दबी जुबान से सख्त कार्रवाई की बात भी कह रहा है।