23 साल की इस लड़की ने किया टॉप, बनी परिवार की पहली CA
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का रिजल्ट घोषित किया गया। 514 मार्क्स लेकर रवनीत कौर देश में 19वें और चंडीगढ़ में सेकेंड रैंक पर हैं। वहीं, चंडीगढ़ के हरि भनोट ने 527 मार्क्स के साथ ऑल इंडिया 12वां रैंक लेकर चंडीगढ़ में फर्स्ट पोजिशन हासिल की। हरि अशोक चक्र हासिल कर चुकीं नीरजा भनोट के भतीजे हैं।
सेक्टर 33 की रवनीत कौर एकेडेमिक्स में हमेशा से ही बेहतरीन रही हैं। सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर २६ से 94.6 परसेंट से 12वीं की, फिर एसडी कॉलेज सेक्टर ३२, से ८२ परसेंट से बीकॉम पूरी की। रवनीत ने कहा कि स्कूल टाइम से वह ड्रैमेटिक्स और डेक्लोमेशन में प्राइज जीतती आई हैं। हालांकि, कॉलेज में उन्होंने अपनी इस हॉबी को काफी कम कर दिया था। इसका कारण यही था कि उनका लक्ष्य सीए को क्रेक करना था। २३ साल की रवनीत ने कहा कि वे अपने परिवार की पहली सदस्य हैं, जो सीए बनी हैं।
कि पहली बार एग्जाम दूंगी और कामयाब हो जाऊंगी। इसके के लिए भगवान और फैमिली का शुक्रिया। बिजनेस फैमिली से ताल्लुख रखने वाली रवनीत ने बताया कि फैमिली में पहले से कोई इस फील्ड में नहीं था, लेकिन शुरू से ही मेरा इंटरेस्ट एकाउंट में था। इसलिए इस फील्ड को चुना।
रवनीत के माता-पिता और दादा-दादी बेटी की इस कामयाबी से बहुत खुश हैं। पिता ने कहा कि हमने कभी पढ़ाई को लेकर उस पर दबाव नहीं डाला। यह कामयाबी उसकी अपनी मेहनत का नतीजा है।

Post a Comment