Header Ads

सिर्फ हैंगओवर नहीं ये है शराब पीने का नुकसान, अगले दिन लोगों का आया समझ


अगर दोस्तों के साथ शराब पीकर आप भी कुछ ऐसे ही मदहोश हो जाते हैं, तो जरा ठहरिए। शराब के नशे में चूर होने के बाद आपके साथ भी ऐसी हरकत हो सकती है। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसी ही मजेदार फोटोज सामने आ रही हैं, जिसमें कुछ लोग शराब के नशे में इतने बेसुध हो गए कि दोस्तों ने फिर उनका मजाक ही बना दिया। अब बायीं फोटो को ही ले लीजिए। इन्होंने इतनी पी ली कि बस फ्लोर पर ही सो गए और दोस्तों ने आराम से इनके चारों और बॉटलें लगाकर डिजाइन भी बना डाली। वहीं दायीं फोटो में भी कुछ ऐसा हाल है कि इन महाशय के ऊपर आसानी से ग्लास जमा दिए गए हैं। हैंगओवर नहीं ये है

-अामतौर पर जमकर शराब पिए जाने के बाद लोगों को हैंगओवर का डर रहता है। लोग डरते हैं कि कहीं हैंगओवर उनका दिन खराब न कर दे। पर आपको बता दें कि ज्यादा शराब पीने का एक दूसरा नुकसान आपके सामने है। इतनी शराब पीने के बाद लोगों को इतना भी होश नहीं रहता कि वे कहां हैं और क्या कर रहे हैं। और बेहोशी में ऐसी हरकतें आपके साथ भी हो सकती हैं।

- इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। हालांकि, इसमें से कुछ फोटोज असली हैं तो कुछ मजे के लिए जानबूझकर खीची गई हैं।

- आगे की स्लाइड्स में आप देखेंगे जब नशे में सोए हुए लोगों के साथ की गई जमकर मस्ती, किसी को बांध दिया टेप से तो किसी के शरीर पर लगा दिए लॉली-पॉप।