Header Ads

रात में छुपकर बातें कर रहे थे, पंचायत ने कपल की करवा दी शादी



पुरंदपुर इलाके के शिसवनिया गांव में पंचायत ने अनोखा फरमान सुना दिया। जब गांव के ही एक कपल को रात में बात करते लोगों ने पकड़ लिया। उसके बाद उन दोनों पर भड़क गए। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। 



-मामला 11 जनवरी का है। जब देर शाम एक लड़की गांव के ही लड़के से मिलने के लिए पहुंची। गांव के लोगों ने उन दोनों को बात करते पकड़ लिया। उसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों की शादी कराने का फैसला किया गया।


-अंधेरा होने की वजह से गाड़ी की लाइट जलाई गई। उसके बाद लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, कुछ लोग कपल को नाबालिग होने की बात कह रहे हैं।


-वहीं, गांव के लोगों ने कहा- दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लड़की की शादी कही और तय हो हुई थी। इसके बाद दोनों की शादी कराई गई।

- डिप्टी एसपी मुकेश सिंह ने कहा, "वायरल वीडियो का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।"