Header Ads

अब जिम में लड़कियों के पास नहीं भटकेंगे लड़के


अक्सर जिम में लड़कियां आसपास मौजूद लड़कों से असहज महसूस करती हैं। कई की शिकायत रहती है कि एक्ससाइज के दौरान कुछ लोग बात करने के बहाने ढूंढते हैं और बेमतलब का ज्ञान भी देते हैं। पर लड़कों को दूर रखने के लिए ब्रिटेन की एक महिला ने ऐसी सीक्रेट टिप बताई है जो आपके होश उड़ा देगी।

- Olivia Cole नामक महिला ने पर्सनल एक्सपीरियंस से कुछ ऐसी ही टिप शेयर की जिसे सुनर लोग हैरान रह गए। ओलीविया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि वे लंबे समय से जिम के कुछ लड़कों की बातों से परेशान थीं। उन्होंने कहा, वो लड़के बात करने का कोई न कोई बहाना ढूंढ कर मुझे डिस्टर्ब करते थे। एक दिन मैंने ऐसी ट्रिक आजमाई कि अब कोई मेरे पास भी नहीं भटकता।

- अगले दिन जैसे ही वो लड़का मुझसे बात करने के लिए मेरे पास आया, मैंने उससे कहा कि तुम्हें यहां नहीं आना चाहिए। मैंने अभी-अभी यहां फार्ट किया है। तुम्हें अच्छा नहीं लगेगा। ये सुनते ही वो लड़का चौंक गया और तुरंत चलता बना। दोबारा कोई भी मेरे पास नहीं भटका।

- आेलीविया ने बताया कि पास ही खड़ी मेरी एक फ्रेंड ने भी मुझसे हैरानी से पूछा कि क्या तुमने सच में फार्ट क्या है? इसपर मैंने उसे बताया कि ये लड़कों को दूर भगाने की ट्रिक है।

- ओलीविया ने फार्ट कर लड़कों को दूर भगाने की ट्रिक के साथ एक और ट्रिक बताई। उन्होंने कहा कि कई बार वे जिम में जानबूझकर खासंने लगती हैं, जैसे ही कोई लड़का उनके करीब आने की कोशिश करता है, तो वे जोर-जोर से कफ निकालने की एक्टिंग करती हैं। ये देख लोग तुरंत वहां से निकल जाते हैं।

- आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ओलीविया की ये ट्रिक्स जमकर वायरल हो रही हैं, कुछ लोगों ने इसे मजेदार और कारगर ट्रिक बताया, तो कुछ इसे घटिया करार दिया।