छलका एक्ट्रेस का दर्द, बोली- पाकिस्तानी होने के कारण उतरवा लिए जाते हैं कपड़े
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, वे उनके पाकिस्तानी होने का दर्द झलक रहा है। एक पाकिस्तानी टीवी को दिए इंटरव्यू में सबा अपना दर्द बयां करते-करते रो पड़ीं। सबा कह रही हैं, "ये पाक सरजमीं है, जिसके हम नारे लगाते हैं कि पाकिस्तान जिंदाबाद। हम जब बाहर जाते हैं, जिस तरह हमारी चैकिंग होती है। मैं आपको बता नहीं सकती। मुझे बहुत दुखद लगता है, जब एक-एक करके हमारे कपड़े उतरवा लिए जाते हैं।
- सबा इंटरव्यू में आगे कह रही हैं, "मुझे याद है कि मैं शूटिंग के लिए डब्ल्यू सी गई थी। मेरे साथ जो इंडियन क्रू था, वो सब निकल गया। लेकिन मैं रुक गई। मेरा जो पासपोर्ट था, उसने ने मुझे रोक लिया कि मैं पाकिस्तान से हूं।"
- "मेरी पूरी इंवेस्टिगेशन हुई, पूरा इंटरव्यू हुआ, फिर मुझे जाने दिया गया। उस दिन मुझे अहसास हुआ कि ये इज्जत है हमारी। ये हमारी पोजीशन है। कहां स्टैंड करते हैं आप।"

Post a Comment