Header Ads

एक ही मैच में 2 बार रनआउट हुए पुजारा, फैन्स बोले- दूसरा इंजमाम न बन जाए


.टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 135 रन से हार गई। मैच में चेतेश्वर पुजारा दोनों इनिंग में रन आउट हो गए। इसके साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया। पुजारा टेस्ट की दोनों इनिंग में रनआउट होने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इसके बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनके मजे लेने शुरू कर दिए।


- दूसरी इनिंग में टीम इंडिया को जीत के लिए 287 रन का टारगेट मिला था। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक उसने 3 विकेट खोकर 35 रन बना लिए थे।

- दूसरे दिन 35 रन से आगे खेलते हुए टीम को पहला झटका पुजारा के रूप में लगा। 49 रन के स्कोर पर वो रनआउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पंड्या, पार्थिव पटेल और आर. अश्विन भी जल्दी आउट हो गए।

- एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 87 रन हो गया था। दूसरी इनिंग के टॉप स्कोरर रोहित शर्मा रहे। उन्होंने 47 रन बनाए।



- दूसरा टेस्ट हारने के साथ ही टीम इंडिया ने ये सीरीज भी गंवा दी है। उसे पहले टेस्ट में केपटाउन में 72 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब तीसरा टेस्ट जोहानिसबर्ग में 24 जनवरी से खेला जाएगा।