Header Ads

शिल्पा को जीतती देख हिना ने दिखाए नखरे, सलमान ने लिया ये फैसला



'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के रोल से फेमस हुईं शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस' का 11वां सीजन अपने नाम कर लिया। लेकिन यह शो जीतने के लिए उन्हें कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा है। शिल्पा पब्लिक वोटों के आधार पर शो पहले ही जीत चुकी थीं। लेकिन फिनाले के दौरान उन्हें खुद को विनर साबित करने के लिए लाइव वोटिंग से गुजरना पड़ा। इस दौरान वे जीता-जिताया ख़िताब हार भी सकती थीं। आखिर क्या वजह थी



- शो में लास्ट मोमेंट पर लाइव वोटिंग क्यों कराई गई? सूत्रों की मानें तो कलर्स चैनल इस बात से खुश नहीं था कि शिल्पा शिंदे विनर बन रही हैं।


- इतना ही नहीं, हिना खान ने भी इस दौरान काफी नखरे दिखाए। सूत्र बताते हैं कि शुरुआत में चैनल ने हिना से वादा किया था कि वे शो की विनर बनेंगी। क्योंकि शिल्पा की निगेटिव छवि को देखते हुए चैनल को उम्मीद ही नहीं थी कि वे विनर बन सकती हैं।


- जब यह पूरा मामला होस्ट सलमान खान के सामने लाया गया तो उन्होंने लाइव वोटिंग की सलाह दी।

- सलमान खुद भी चाहते थे कि शिल्पा शिंदे शो की विनर बनें, लेकिन वे चैनल की बात को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते थे। यही वजह है कि उन्होंने लाइव वोटिंग के जरिए विनर चुनने का फैसला लिया।

- बताया जाता है कि शो के दौरान हिना खान के व्यवहार से सलमान खुश नहीं थे।

- शिल्पा शिंदे ने 1 अक्टूबर 2017 को 'बिग बॉस' में एंट्री ली थी। वे पूरे 105 दिन तक घर के अंदर रहीं। इस दौरान जहां उन्होंने किचन की जिम्मेदारी संभालते हुए बाकी कंटेस्टेंट को खाना खिलाया। वहीं, अपने सॉफ्ट नेचर की वजह से ऑडियंस का दिल भी जीतती गईं।