Header Ads

फिशिंग कर थे लोग, सामने से ऐसे छूकर निकल गई मौत


ओरेगॉन की कोलंबिया नदी में एक दिल दहला देने वाला हादासा हुआ, जब एक भीमकाय स्पीड बोट एक ट्रेन की तरह दूसरी बोट से जा भिड़ी। इस हादसे में मछली पकड़ रहे तीन फिशमैन को मौत बेहद करीब से छूकर निकल गई। अभी तक आपने कई खतरनाक सड़क हादासे देखे होंगे, पर पानी पर हुआ ये एक्सीडेंट देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

- कोलंबिया नदी के तट से कुछ ही दूरी पर ब्रायन, उनके साथी क्रिस्टोफर और रोनी आराम से मछली पकड़ रहे थे, कि तभी तीनों ने एक भीमकाय स्पीड बोट को तेजी से अपनी ओर आते हुए देखा। तीनों ने ऊपर खड़े होकर उसे मुड़ने का सिगनल भी दिया, पर वे समझ गए की बात नहीं बनने वाली है। बोट तेजी से उनकी ओर बढ़ने लगी और तभी उन्होंने बर्फीले पानी में कूदने का फैसला किया।

- बोट इतनी तेज थी कि जैसे ही तीनों ने पानी में छलांग लगाई, स्पीड बोट की मिनी बोट से जोरदार टक्कर हुई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बोट पूरी तरह धराशाई हो गई। वहीं बोट सवार तीनों लोगों को चोटें भी आईं।

- बताया जा रहा है कि ये मामला पिछले साल का है, जिसका वीडियो अब सामने आ रहा है। ये वीडियो बोट पर लगे सिक्युरिटी कैमरे में कैद हो गया था। मिनी बोट के ओनर ब्रायन ने अपने साथियों के साथ मिलकर टक्कर मारने वाले मार्लिन नामक शख्स के खिलाफ केस ठोका और करीब 2 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है।

- ब्रायन ने कहा, जब हमने उसे रोकने की कोशिश की तो वह बोट चलाते हुए फोन पर बात करता नजर आ रहा था। वहीं आरोपी मार्लिन ने कहा कि वह सीट पर बैठकर स्पीड बोट चला रहा था, जिस वजह से ब्रायन की मिनी बोट उसे नजर नहीं आई।