सौतन की शादी की पार्टी में कुल्हाड़ी लेकर पहुंची पहली पत्नी, दुल्हन बोली- मुझे बचाइए
सुंदरनगर के कदमडीह में उस समय अफरातफरी मच गई, जब शादी की पार्टी में एक महिला कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गई। बाजा बंद करा दिया। दुल्हन के साथ मारपीट की। दुल्हन भी पार्टी छोड़कर सुंदरनगर थाने पहुंच गई। पुलिस अफसर से कहा- साहब मुझे मेरी सौतन से बचाइए। वह मुझे मार डालेगी। पुलिस ने पूजा कर्मकार को थाना में बैठाया। फिर उसने सौतन सुनीता लोहार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की।
- मामले में विक्टिम दुल्हन पूजा लोहार के मुताबिक उनके पति बीजेपी नेता सुबोध लोहार ने पहले उन्हें प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी से इंकार किया। उन्होंने इसकी शिकायत महिला थाना में की।
- सुबोध लोहार ने पहले दबाव बनाने के लिए कोर्ट में झूठा शिकायत की, लेकिन बाद में समझौता होने पर 26 जनवरी 2016 को सुबोध ने जादूगोड़ा रंकीणी मंदिर में शादी की।
- शादी के बाद उसकी पहली पत्नी सुनीता लोहार और घरवाले मारपीट करने लगे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर वह फिर इंसाफ के लिए पुलिस के पास गई। तब सुबोध लोहार ने अलग से उसके लिए घर बनाया।
- वह अपने बहन के घर में रह रही थी। दो दिनों पहले सुबोध लोहार वहां पहुंचा और साथ ले जाने की बात कही। जिसके बाद ग्रामीण और परिजन के बीच बात होने पर उसने सबके सामने मांग में सिंदूर भरा और साथ वापस सुंदरनगर कदमडीह स्थित घर ले आया।
पूजा के मुताबिक, सुबोध के पहली पत्नी सुनीता से दो बच्चे हैं। बुधवार को पार्टी चल रही थी। इसी बीच सौतन सुनीता लोहार हाथ में कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने की नीयत से पहुंची। पहले तो उसने पार्टी का गाना बजाना बंद करा दिया। फिर उसके साथ मारपीट की। हत्या के डर से वह पार्टी छोड़कर थाना पहुंची। पूजा के थाना जाने के बाद भी सुबोध लोहार ने परिजन व साथियों संग पार्टी मनाई।
बीजेपी नेता सुबोध लोहार के मुताबिक, उन्होंने 2016 में पूजा से रंकीणी मंदिर में शादी की थी। मंगलवार को दाबारा दोनों की शादी समाज के बीच हुई। इसी को लेकर बुधवार को पार्टी थी, लेकिन इसी बीच पहली पत्नी सुनीता ने बाजा बचाने का विरोध किया। सुबोध के मुताबिक दोनों पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद पूजा पार्टी छोड़ कर चली गई। उन्होंने कई जगह तलाशा, लेकिन पता नहीं चला। चूंकि पार्टी में सारे रिश्तेदारों को बुलाया गया था। इसलिए पार्टी मनाई गई। देर रात पूजा के सुंदरनगर थाना में शिकायत करने की जानकारी मिलने पर बीजेपी नेता सुंदरनगर थाना पहुंचे। थाने में समझौते की कोशिश चल रही थी।

Post a Comment