यहां बार-गर्ल्स ने यूं लगाए ठुमके, लोगों की ऐसे हुई फरमाइशें पूरी
सीएम सिटी गोरखपुर में मकर संक्रांति पर्व पर लोगों के मनोरंजन का खास ख्याल रखा गया। खिचड़ी मेले परिसर में बार गर्ल्स से जमकर ठुमके लगवाए गए। फिल्मी गानों पर बार डांसर ने कदम थिरकाए, वहीं लोग पैसे उड़ाते रहे। इसी बीच ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
- डांस देखने के लिए भारी मात्रा में भीड़ जमा रही। इसी बीच किसी शख्स ने डांसर से फरमाइश में कहा कि मेरा चश्मा पहनकर डांस कर के दिखाओ।
- इसपर डांसर ने उसका चश्मा पहनकर जमकर कमर लचकाई। इस दौरान लोग हूटिंग करते हुए दिखाई दिए।
- ''सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कीर्ति निधि पांडेय ने कहना है, ''बीजेपी के नेता समाजवादी पार्टी पर हमेशा अश्लीलता को लेकर आरोप लगाते हैं। अब उन्हीं के शहर में वल्गर डांस कराया जा रहा है।''
- ''धर्म और अध्यात्म के शहर में मंदिर प्रबंधन पैसों के लिए मंदिर की जमीन व्यापारियों को 1 महीने के लिए किराए पर देते हैं। साथ ही इस तरह की उन्हें छूट दे भी दे दी गई है।''
- ''सीएम योगी को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए था, यह सब तत्काल बंद किया जाना चाहिए।''

Post a Comment