क्या वाकई में प्रेग्नेंट हैं बिपाशा? PHOTO में बेबी बंप छुपाती आईं नजर
बिपाशा बसु को लेकर खबरें हैं कि वे प्रेंग्नेंट हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वो ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आई थीं। हालांकि अब हाल ही में बिपाशा और उनके हसबैंड करण का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक स्पा के बाहर कार में नजर आ रहे हैं। इस दौरान बिपाशा अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही हैं।
- कुछ दिनों पहले बिपाशा और करण को मुंबई के हिन्दूजा हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। इसी के बाद से उनकी फैमिली प्लानिंग के कयास लगाए जा रहे हैं।
- हालांकि बिपाशा ने एक इंटरव्यू में इस खबर का खंडन करते हुए कहा था- "मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। प्लीज इस तरह के कयास न लगाएं।"
- हाल ही में अपने 39वें बर्थडे पर बिपाशा ने मीडिया इंटरेक्शन में कहा था कि करण ने उन्हें कुछ स्पेशल गिफ्ट दिया है, जो कुछ दिनों बाद आपको पता चल जाएगा। मैं उसे अभी नहीं बताऊंगी। बता दें, कपल ने ३०, अप्रैल २०१६, को शादी की थी।

Post a Comment