पहले की दोस्ती फिर बने फिजिकल रिलेशन, लाखों रुपए लिए तो पहुंच गई जेल
यहां के लोन गांव में लव, सेक्स के बाद ब्लैकमेल करने वाले एक गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस केस में एक महिला सहित तीन आरोपियों ब्लैकमेलिंग के दो लाख रूपये के साथ अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने लोन गांव के एक युवक से पहले दोस्ती की, फिर दोनों ने फिजिकल रिलेशन बनाए और फिर उसी महिला ने उस युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया।
- अब समझौता करवाने की एवज में 25 लाख रुपए की मांग कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला उस समय उजागर हुआ जब समझौता 12 लाख रुपए में तय होने के बाद विक्टिम युवक के भाई ने शिकायत एसपी को दी।
- एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस की एक स्पेशल टीम डीएसपी जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित की।
- इसमें इंस्पेक्टर संदीप कुमार, एएसआई श्रवण कुमार, बसाऊ राम, पवन कुमार व हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार को शामिल किया गया।
- योजना के मुताबिक अनिल कुमार जब समझौते के तहत लोन गांव के रहने वाले बीरेंद्र को 2 लाख रुपए पेशगी देने के लिए पहुंचा तो पुलिस की स्पेशल टीम भी लोन गांव पहुंच चुकी थी। जैसे ही बीरेंद्र को 2 लाख रुपए दिए गए, पुलिस ने उसको रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया।
- पुलिस ने बीरेंद्र सिंह से पूछताछ कर देर रात को ही बलटाना (पंजाब) में छापेमारी कर आरोपी दीपिका व उसके साथी मोगा (पंजाब) के रहने वाले जसकरणदीप सिंह को भी अरेस्ट कर लिया।
- डीएसपी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पटियाला (पंजाब) की रहने वाली दीपिका ने बीते 14 नवंबर को पेहवा थाने में लोन गांव निवासी संजीव के खिलाफ रेप करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था।पेहवा पुलिस ने बाद में इस मामले में संजीव को अरेस्ट भी कर लिया था।
- डीएसपी ने बताया कि अब इस मामले में समझौता करने की एवज में 25 लाख रुपए की मांग की जा रही थी और यह डील इस महिला के साथ संजीव की दोस्ती करवाने वाले लोन गांव के बीरेंद्र के साथ हो रही थी।
- बीरेंद्र ने ही संजीव को महिला का मोबाइल नंबर दिया था। दोनों में दोस्ती हुई और फिर फिजिकल रिलेशन बने। बाद में महिला ने संजीव पर रेप का केस दर्ज करवा दिया।
- डीएसपी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से बीरेंद्र सिंह को एक दिन के रिमांड पर और दीपिका व जसकरणदीप सिंह को जेल भेज दिया गया।

Post a Comment