Header Ads

ये BJP विधायक 65 की उम्र में भी नचाते हैं घोड़ा, कभी नहाते थे घोड़े के साथ


घोड़ा कभी बूढ़ा नहीं होता, मैं भी 80 साल तक घोड़े की सवारी करूंगा। ये बात कही विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने। वे मकर संक्रांति पर खरगोन के उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर आनंद उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। विधायक ने यहां पहले घोड़े को नचाया फिर रस्साकसी में भी शामिल हुए।





- उत्कृष्ट मैदान पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने उत्सव की शुरुआत की। कराते का प्रदर्शन, पतंगबाजी हुई। इसके बाद विधायक घोड़े पर सवार हुए। पहले तो उन्होंने विशेषज्ञ घुड़सवार जैसे घोड़े को चारों ओर घुमाया और दर्शकों को हाथ दिया। इसके बाद संगीत पर घोड़े को लगाम के सहारे इशारा देकर नचाया। बाद में विधायक ने कहा- इतने साल बाद भी घुड़सवारी का शौक जिंदा है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि घोड़ा कभी बूढ़ा नहीं होता है। मैं अभी 65 साल का हूं। 80 साल तक भी घुड़सवारी करूंगा। मेरे पिताजी को घोड़े रखने का शौक था। बचपन में घोड़े की देखरेख और घुड़सवारी की। तालाब में घोड़े के साथ नहाते थे।


- रस्साकसी में भी जोर आजमाइश ठहाकों के साथ कई लोगों ने आनंद उठाया। यहां अफसर और जनप्रतिनिधियों की मिश्रित टीमों में मुकाबला हुआ। इसमें नपाध्यक्ष विपिन गौर व विधायक कप्तान थे। नपाध्यक्ष की टीम में शामिल कलेक्टर ने ताकत से रस्सा खींचा और टीम को जीत दिला दी।