Header Ads

इस सुपरमॉडल की वजह से आया BIG BUTT ट्रेंड, किया ऐसा दावा


अमेरिका की सुपरमॉडल कोको ऑस्टिन ने दावा किया है कि लड़कियों में आया 'बिग बट' ट्रेंड उनकी देन है। सुपरमॉडल का कहना है कि यह गलत है कि बिग बट ट्रेंड का श्रेय लोग किम कार्दशियन को देते हैं। 38 साल की कोको ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने सालों पहले ये ट्रेंड लाया था, जब किम जैसी मॉडल्स का करियर भी शुरू नहीं हुआ था। 


- सुपरमॉडल ने 1997 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। तब वे सिर्फ 18 साल की थीं। कोको ने बताया कि किस तरह उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में बदलाव लाए। कोको ने कहा, मेरी हाइट 5 फीट 2 इंच है, मॉडलिंग की शुरुआत में मैंने देखा कि बिग बट को उस दौरा में मोटापा माना जाता था। पर मैंने नए ट्रेंड के साथ लोगों की सोच भी बदली।





- कोको ने बिग बट ट्रेंड को अपना बताते हुए पुराने दौर का एक फोटो भी शेयर किया था। जिसमें वे एक सुपर बाइक के साथ नजर आ रही हैं। फैन्स द्वारा इनके फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।



- कोको ने कहा मेरे साथ-साथ जेनिफर लोपेज और एना निकोले स्मिथ जैसी एक्ट्रेस का भी इस ट्रेंड को बढ़ाने में योगदान रहा है।



- 2001 में माइक विलियम्स को छोड़ने के बाद कोको ने अमेरिका में 'आईस-टी' नाम से मशहूर पॉप स्टार 59 साल के ट्रेसी लॉरेन से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि, कोको के हसबैंड के पिछले रिलेशनशिप से भी दो बच्चे हैं। जिनमें से एक की उम्र वाइफ कोको से भी ज्यादा है।