Header Ads

जान की दुश्मन बनी इस लड़की की सुंदरता, घर से निकलना तक है बैन, जानें क्या है इस जीती-जागती ‘बार्बी डॉल’ की कहानी



वो कहते हैं न कि किसी भी चीज़ की अती खतरनाक ही होती है। ऐसे में चाहे वो सुंदरता ही क्यों न हो। आज तक आपने बहुत सी खूबसूरत लड़कियों को देखा होगा लेकिन क्या कभी क्या इतनी खूबसूरत लड़की देखी है कि उसकी सुंदरता उसी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई हो। शायद नहीं, लेकिन आज हम आपको एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी सुंदरता उसी की जान पर बना आई है। इतना ही नहीं बल्कि आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उसकी सुंदरता के कारण उसका घर से निकलना तक बैन कर दिया गया है।



अब शायद आप सोच रहे होंगे कि ये कोई मज़ाक है लेकिन हम आपको बता दें कि ये कोई मज़ाक नहीं बल्कि सच है। दरअसल, हम यहां बात कर रहे हैं रुस की 26 वर्षीय एंजेलिका किनोवा की, जो कि इतनी खूबसूरत है कि यदि कोई इंसान उसे एक बार देख ले तो उसे देखता ही रह जाए।



जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिल्कुल गुड़िया की तरह दिखने वाली यह लड़की एंजेलिका ही हैं, जिसकी एक झलक कोई देखले तो फिर ज़िंदगीभर के लिए उसका दीवाना बन जाता है। आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि एंजेलिका का सिर्फ चेहरा ही खूबसूरत नहीं बल्कि उसके पूरा शरीर की बनावट बिल्कुल परफेक्ट है। और एंजेलिका के माता-पिता ने भी उसे बचपन से बिल्कुल एक गुड़िया की तरह ही पाला है। बता दें कि ऐसी शक्ल और फिगर पाने के लिए एंजेलिका ने किसी तरह की कोई सर्जरी भी नहीं करवाई है।



बल्कि वो रोज़ाना नेचुरल तरीकों से योगा व एक्सरसाइज़ करती हैं। बता दें कि एंजेलिका पेशे से एक मॉडल है लेकिन अब उनकी खूबसूरती उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। वे बताती है कि मेरी सुंदरता के कारण मेरे माता- पिता ने मेरा घर से निकलना तक बन्द कर दिया है।



26 वर्षीय एंजेलिका का कहना है कि उसने कभी किसी पुरुष के साथ संबंध नहीं बनाए। उसकी ज़िंदगी बिल्कुल एक बेजान गुड़िया की तरह बनकर रह गई है।



एंजेलिका का सपना है कि काश वो एक बार घर से बाहल निकलकर 1 पूरा दिन अपने तरीके से अपने मर्ज़ी से जी सके। वे बताती हैं कि वो अब भी अपने सच्चे प्यार की तलाश में है।