शादी की सालगिरह भी नहीं मना सकी ये लड़की, 8 महीने पहले की थी लव मैरिज
यहां की रहने वाली 22 साल की मुस्कान सिंह ने पिछले साल जून में लव मैरिज की थी। दोनों की फैमिली की रजामंदी से शादी हुई थी। स्टेशन के पास रविवार की रात संदेहास्पद हालत में ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह डाउन रेल ट्रैक से नवविवाहिता की डेडबॉडी बरामद की गई। शुरूआती जांच में विवाहिता की मौत को सुसाइड से जोड़कर देखा जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया।
बताया जा रहा है कि मृतका मुस्कान उर्फ सृष्टि की शादी 10 जून 2017 को सूरज सिंह से हुई थी।
- शादी के बाद मुस्कान अपने मायके के पास ही बने कॉलोनी में रहती थी। साथ में एक छोटा भाई रीतेश भी रहता था।
- फिलहाल, रेल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मायके वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
- बताया जा रहा कि पारिवारिक मनमुटाव को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से विवाहिता मुस्कान अचानक गायब हो गई थी।
- उसके भाई रीतेश ने कहा कि मनमुटाव हुआ था। हालांकि, दूसरी ओर ससुराल वालों ने आरा रेल थाना पुलिस को बताया कि ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है।
- इधर, रेल थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी ससुराल वालों ने कोई आवेदन नहीं दिया है।

Post a Comment