आप रोज सुबह उठते ही बोलें ये 7 नाम, बुरे से बुरा समय हो सकता है दूर
काफी लोग ऐसे हैं जो मेहनत को बहुत करते हैं, लेकिन उन्हें धन लाभ नहीं मिल पाता है। इसकी वजह कुंडली के दोष भी हो सकते हैं। साथ ही, जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों की वजह से भी भगवान की कृपा नहीं मिलती है और गरीबी का सामना करना पड़ता है। यहां जानिए एक ऐसा उपाय, जो बुरे समय को दूर कर सकता है।
महाभारत और गरुड़ पुराण में बताया गया है कि रोज सुबह उठते ही 7 ऋषियों यानी सप्त ऋषियों के नामों का जाप करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। यहां जानिए इन ऋषियों के नामों के साथ इनसे जुड़ी खास बातें...
पहले ऋषि हैं विश्वामित्र- इन्होंने गायत्री मंत्र लिखा था और ये भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के गुरु थे।
दूसरे ऋषि हैं वशिष्ठ- ऋषि वशिष्ठ राजा दशरथ के चारों पुत्रों के गुरु थे। इन जन्म ब्रह्माजी की इच्छा शक्ति से हुआ है।
तीसरे ऋषि हैं द्रोणाचार्य- ऋषि द्रोणाचार्य ने कौरवों और पांडवों को शिक्षा दी थी।
चौथे ऋषि हैं अगस्त्य- ऋषि अगस्त्य को सप्त ऋषियों में से एक हैं। इनका जन्म काशी में हुआ था और इनकी पत्नी लोपामुद्रा थीं।
पांचवें ऋषि हैं भृगु- ऋषि भृगु ने भृगु संहिता की रचना की थी। ये भगवान ब्रह्मा के मस्तिष्क से उत्पन्न हुए थे।
छठे ऋषि हैं कश्यप- पुराणों के अनुसार कश्यप ऋषि की 12 पत्नियां थीं। इनके नाम से कश्यप गोत्र की उत्पत्ति हुई है।
इन सातों ऋषियों के नामों का जाप करते हुए भगवान से बुरा समय दूर करने की प्रार्थना करें। निकट भविष्य में शुभ फल मिल सकते हैं।

Post a Comment