Header Ads

इस गांव में रहते हैं 100 से ज्यादा सेक्स क्रिमिनल्स, दुनिया से है बिल्कुल अलग


अमेरिका के फ्लोरिडा में एक एक ऐसा गांव है जहां सिर्फ बलात्कारी या यौन अपराध करने वाले लोग रहते हैं। जी हां, इस गांव का नाम है मिरेकल विलेज। फ्लोरिडा से २, मिल दूर स्थित इस गांव में लगभग २००, लोग रहते है। ये सभी लोग अपराधी है। इन पर यौन उत्पीडन का आरोप है।

- इस गांव में ज्यादातर उन अपराधियों को रखा जाता है जिनपर किसी न किसी तरह के चाइल्ड सेक्स या रेप के आरोप हों। असल में फ्लोरिडा के कानून के मुताबिक सजा काटने के बाद भी यौन अपराधियों को आम रिहायशी इलाको से दूर रखा जाता है।

- कानून के मुताबिक बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करने वालों को सजा काटने के बाद बच्चों के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, गेमिंग जोन या ऐसे ही किसी रिहायशी इलाके के २५००, फीट तक रहने नहीं दिया जा सकता।

- फ्लोरिडा के इस कानून की वजह से ऐसे लोगों को कोई भी घर रहने के लिए नहीं देता। इसी वजह से कई यौन अपराधी सजा भुगतने के बाद बेघर हो जाते हैं। इसी वजह से फ्लोरिडा के मिनिस्टर Richard Witherow ने इस गांव को बनाया। इसके यौन अपराधियों को रजिस्ट्रेशन के बाद यहां रखा जाने लगा।

- ये गांव आम दुनिया से बेहद अलग रखा गया है पर सबसे चौंकाने वाली बाद ये है कि यहां जिस भी अपराधी को घर दिया जाता है, उसके घर के सामने उसके नाम की तख्ती लगाई जाती है। जिसपर साफ शब्दों में लिखा रहता है कि इस शख्स पर यौन अपराध के आरोप लग चुके हैं।

इस वक्त यहां १५०, रजिस्टर्ड यौन अपराधी रह रहे हैं। इसके अलावा हर हफ्ते ऐेसे दो दर्जन से ज्यादा लोग यहां रहने के लिए आवेदन करते हैं, जिनकी पृष्ठभूमि हिंसा या ड्रग्स से जुड़ी रही है या फिर वे बच्चों के यौन शोषण के दोषी रहे हैं। इस गांव में बच्चों के साथ रहने की छूट नहीं है।