26 लाख की जॉब छोड़ लड़कियों को लगाने लगा नेल पॉलिश, ऐसे बदली LIFE
जर्सी में रहने वाले ३९, साल के जॉन श्रोट इन दिनों चर्चा में हैं। इसकी वजह भी बेहद खास है। असल में जॉन जर्सी के पहले ऐसे शख्स बन गए हैं जिनकी जॉब है लड़कियों नेल पॉलिश करना है। जी हां, जॉन ने बाकायादा इस काम के लिए अपनी २५, लाख रुपए सालाना की नौकरी तक छोड़ दी और अब लड़कियों के खूबसूरत हाथों को और भी खूबसूरत बनाने में लगे हुए हैं।
- हाल ही में सामने आई एक डाक्युमेंटरी में जॉन ने अपनी इस अनोखी जॉब के बारे में सबको बताया। जॉन ने बताया कि इससे पहले वे एक जानीमानी कार कंपनी में स्प्रे पेंटर का काम करते थे। वहीं उनकी मंगेतर एक ब्यूटी पार्लर चलाती थीं।
- जॉन ने कहा, मैंने सोच कि जब मेरी मंगेतर को ब्यूटी पार्लर में इतना मजा आता है तो क्यों न कार पेंट का काम छोड़कर उसका हाथ बटाऊं। तभी मैंने सोचा कि मैं एक नेल पॉलिश करने वाला बनूंगा। मजे की बात तो ये थी कि नेल पॉलिश करना मेरी पिछली जॉब से काफी मिलती चुलती थी। यहां भी पुरानी पेंट निकालकर नई पेंट लगानी होती है और मुझे इस काम में मजा आने लगा।
- जॉन ने बताया कि वे अपनी पिछली जॉब से ३००००, सालाना कमा लेते थे पर उन्हें ज्यादा खुशी नहीं मिलती थी, जितनी अब मिलती है। २०१४, में जॉन ने कार केयर का काम छोड़कर नेल पॉलिश का काम शुरू कर दिया। यहां वे कुछ कम पैसे कमाते हैं, पर वे इससे खुश हैं। वहीं ११, साल से ब्यूटी पार्लर चला रही जॉन की वाइफ का कहना है, भले ही वो किसी भी एंगल से ब्यूटीशियन न लगता हो, पर उसमें नेचुरल टैलेंट है।

Post a Comment