रेलवे में ड्राइवर थे छठीं बार MLA बने ये बाहुबली, फिल्मों में कर चुके हैं काम
बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले वडोदरा की वाघोडिया सीट पर फिर एक बार भाजपा का परचम लहराया है। यहां से बाहुबली मधु श्रीवास्तव फिर एक बार चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने निर्दलीय धर्मेंद्र सिंह वाघेला उर्फ बापू को बड़े अंतर से चुनाव हराया है। मधु इससे पहले भी लगातार 5 बार एमएलए रह चुके हैं। मधु कभी रेलवे में ड्राइवर रह चुके हैं। वे कई गुजराती फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
मधु उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि राजनीति में मधु श्रीवास्तव का रास्ता कोई पार्टी नहीं तय कर सकती। क्योंकि उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन मुख्यमंत्रियों और उनकी पार्टियों को गुजरात में सरकार बनाने में मदद की है।
- कभी रेलवे ड्राइवर रहे मधु ने 1997 में सबसे पहले शंकर सिंह वाघेला को मुख्यमंत्री बनाने में बड़ा रोल अदा किया। बाद में केशुभाई पटेल और फिर नरेंद्र मोदी को उन्होंने सीएम बनने में समर्थन दिया।
अपनी बाहुबली छवि के लिए मशहूर मधु श्रीवास्तव का विवादों से भी पुराना नाता रहा है।
- साल 2002 के बेस्ट बेकरी कांड के वक्त वे सुर्खियों में आए थे। उन पर इस मामले कि प्रमुख गवाह जहिरा शेख ने जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाये थे।]
राजनीति के अलावा मधु एक्टिंग और सिंगिंग का भी शौक रखते हैं। वे कई गुजराती फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।
- हाल ही में उनकी नयी फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें वे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का रोल निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी दो भाईयो पर आधारित है, जिसमें एक भाई डॉन और दूसरा पुलिस अधिकारी है। फिल्म के डायलॉग्स भी बॉलीवुड मूवी ‘सिंघम’ की स्टाइल में हैं। एक सीन में वे मिनिस्टर के पीए को थप्पड़ मारते हुए कहते हैं कि हाथ में हथियार हो और मरने की बारी आए तो मारकर मर जाना मर्दानगी कहलाती है।

Post a Comment