Header Ads

मुस्लिम महिलाओं ने मनाया बीजेपी की जीत का जश्न, कहा- दुआ कबूल हुई





गुजरात और हिमाचाल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में हिमाचाल प्रदेश में बीजेपी को भारी बहुमत मिल रहा है। वहीं, गुजरात में कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। बीजेपी की दोनों प्रदेशों में जीत की खुशी वाराणसी में मुस्लिम महिलओं ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और राष्ट्रगान गाकर मनाई। बता दें, वाराणसी पीएम मोदी की संसदीय क्षेत्र है। यूपी निकाय चुनावों में भी बीजेपी ने यहां से जीत दर्ज की है।

 काशी के मदनपुरा वॉर्ड से बीजेपी की पूर्व पार्षद प्रत्याशी हुमा बानो के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने शहर के लल्लापुरा में इकठ्ठा होकर एक-दूसरे को बीजेपी की जीत पर मिठाई खिलाई। इसके बाद राष्ट्रगान गाकर देश की एकजुटता का मैसेज दिया।


- महिला शाहजहां बेगम ने बताया, ''हम लोगों ने चुनाव के बाद नतीजों के लिए दुआ की थी, जो कबूल हो गई। हमारे प्रिय पीएम नरेंद्र मोदी के सफल मार्ग दर्शन में हमारी पार्टी गुजरात में जीत के करीब पहुंच गई है। हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं गुजरता में। इसीलिए आज हमने राष्ट्रगान गाकर और सबको मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई है।''