अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या निकली कलाकार, स्कूल में किया ऐसा डांस लोग रह गए दंग
बॉलीवुड स्टार किड्स का आज खासतौर पर सुर्खियों में हैं। ऐसे में ऐशवर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या राय बच्चन का एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है।
अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या कलाकार से कम नहीं है बचपन में ही आराध्या फुल फुटेज बटोंर रही हैं। एक्टिंग आराध्या के खून में है जो इस वीडियो में नजर आ रही है।
मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आयोजित एनुअल डे इवेंट में 6 साल की आराध्या बच्चन ने स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस दी। आराध्या ने उस डांस परफॉर्मेंस को लीड किया।
अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन के अलावा आराध्या की दादी जया और नानी कृष्णा भी इस परफॉर्मेंस को देखने और आराध्या को चीयर करने के लिए पहुंची थीं।
थाईलैंड में अपनी अगली फिल्म ठगस ऑफ़ हिंदुस्तान की शूटिंग में बिजी होने के कारण अमिताभ बच्चन समारोह में नहीं थे।
यही नहीं शाहरुख खान, ऋतिक रोशन समेत कई सेलेब्स इस एनुअल डे में शामिल हुए। सेलेब्स से भरे इस इवेंट में सभी सितारे अपने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाने पहुंचे थे।
आराध्या की डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें व्हाइट एंड रेड फ्रॉक पहनकर टीम के साथ शानदार डांस करती दिखाई दे रही हैं।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कई बॉलीवुड स्टार्स और अन्य सेलिब्रिटी के बच्चे पढ़ते हैं। सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान के अलावा श्रीदेवी की बेटियां, ऋतिक रोशन के दोनों बेटे, आमिर खान का बेटा आजाद खान भी इसी स्कूल में हैं।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Post a Comment