पूल में डिजाइनर के साथ मस्ती करती दिखीं बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट
एक्ट्रेस, सिंगर और बिग बॉस की प्रतिभागी रही सोफी चौधरी अभी से न्यूईयर सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रही हैं। वे इन दिनों अपने कुछ फ्रेंड्स और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ दुबई में एन्जॉय कर रही हैं। उनकी स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए कुछ फोटोज सामने आई हैं। सोफी ने कुछ फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
स्विमिंग पूल में सोफी चौधरी फ्लोरल प्रिंट की बिकिनी में नजर आ रही हैं। उनके साथ पूल में मनीष मल्होत्रा के अलावा अन्य फ्रेंड्स भी हैं। आपको बता दें कि सोफी यूके से हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 'शादी नं. 1' (2005), 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' (2005), 'स्पीड' (2007), 'किडनेप' (2008), 'आ देखें जरा' (2008) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। वे रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7' और 'बिग बॉस 8' की प्रतिभाघी भी रही है।

Post a Comment