ऐसा है पाकिस्तान के Ex. PM नवाज शरीफ का घर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का आज बर्थडे है। लाहौर में 25 जनवरी, 1949 को जन्में नवाज राजनीतिक करियर के अलावा लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी पहचाने जाते हैं।
शरीफ पाकिस्तान के सबसे अमीर राजनेता हैं और उनकी संपत्ति में विगत चार वर्षों (2011 के बाद) के दौरान एक अरब से ऊपर की बढ़ोतरी हुई है। यह तथ्य चुनाव आयोग द्वारा जारी एक जानकारी के जरिए सामने आया था, जिसमें नवाज शरीफ ने साल 2015 में कानून के तहत अपनी संपत्ति के बारे में खुलासा किया था।
नवाज ने बताया था कि उनके पास 2 अरब रुपए की निजी संपत्ति है। जबकि, 2011 तक उनकी निजी संपत्ति 16.6 करोड़ रुपए के आसपास थी। बता दें, नवाज ने इसी साल जुलाई महीने में पनामा पेपर लीक मामले में आरोपी ठहराए जाने के बाद पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
लाहौर के रायविंड के पास जट्टी उमरा में मौजूद है पैलेस।
- नवाज का रायविंड पैलेस 1700 एकड़ के एरिया कम्पाउंड में मौजूद है।
- पैलेस 312 एकड़ के एरिया में बना।
- रॉयल रेजिडेंस में 3 ड्रॉइंग रूम और स्विमिंग पूल है।
- नवाज की मां, पत्नी और बेटी की एंट्री के लिए एक खास गेट है।
- पाकिस्तान के सबसे बड़े और आलीशान बंगलों में शुमार है।
- जगह-जगह दरवाजों पर बने शेर इस बंगले का मेन अट्रैक्शन हैं।
नवाज पाकिस्तान के पहले ऐसे नेता हैं जो तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने हों। राजनीतिक करियर के अलावा लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी नवाज की खूब चर्चा होती है। वो देश के पांचवे सबसे रईस शख्स हैं, जिसकी कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर्स यानी करीब 8,886 करोड़ रुपए की है। इसके अलावा नवाज की कई और प्रॉपर्टीज भी हैं। वे कई शुगर फैक्ट्रियों के मालिक हैं और एक स्टील मिल के फाउंडर भी।

Post a Comment