महज तीन दिनों में फिल्म ने 115 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने घरेलू बॉक्सऑफिस पर कमाई का 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, महज तीन दिनों (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) में फिल्म ने 115 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। रविवार को फिल्म का कलेक्शन सबसे हाई 45.53 करोड़ रुपए रहा।'
शुक्रवार : 34.10 करोड़ रुपए
शनिवार : 35.30 करोड़ रुपए
रविवार : 45.53 करोड़ रुपए
वीकेंड के बाद सोमवार को भी यह फिल्म इतनी जबर्दस्त कमाई कर सकती है कि प्रीक्वल 'एक था टाइगर' के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड टूट सकता है।
- एक अनुमान के मुताबिक, 'टाइगर जिंदा है' सोमवार को करीब 35 करोड़ रुपए कमा सकती है। अगर यह अनुमान सही रहा तो फिल्म की चार दिन की कमाई 149.93 करोड़ के आसपास होगी। जो 'एक था टाइगर' के लाइफटाइम कलेक्शन 145 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Post a Comment