Header Ads

परंपरा के चलते यहां फैल रहा 'एड्स', अनजान पुरुष से संबंध बनाती हैं लड़कियां





आज 'वर्ल्ड एड्स डे' है। यह पूरी दुनिया में हर साल 1 दिसम्बर को लोगों को एड्स (एक्वायर्ड इम्युनो डेफिशियेंसी सिंड्रोम) के बारे में जागरुक करने के लिए मनाया जाता है। एड्स ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी (एचआईवी) वायरस के संक्रमण के कारण होने वाला महामारी का रोग है, जो पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है। यूनाइटेड नेशंस की की रिपोर्टस् के मुताबिक, 1988 के बाद से अब तक दुनिया में करीब ढाई करोड़ लोग एड्स से मर चुके हैं और करोड़ों इसकी चपेट में हैं। इस मामले में साउथ अफ्रीका पहले नम्बर पर है, जहां एड्स रोगी सबसे ज्यादा हैं।


साउथ अफ्रीका में एचआईवी की रोकथाम के लिए काम कर रहे पानोस इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीकी देशों में सेक्शुअल क्लिन्जिंग का प्रचलन है।

- मलावी में ये परंपरा 'सेक्शुअल क्लिन्जिंग' यानी यौन पवित्रीकरण के नाम से जानी जाती है।
- मलावी के कई हिस्सों में ये परंपरा प्रचलन में है। यहां पुरुष हायन की भूमिका में होता है।

- परंपरा के मुताबिक, इन्हें विधवा महिलाओं और शादी के लिए तैयार लड़कियों के साथ संबंध बनाने के लिए हायर किया जाता है।

- लड़की के माता-पिता खुद इन्हें बुलाते हैं और बेटी के साथ संबंध बनाने के लिए इन्हें बकायदा फीस भी देते है।

- इस प्रैक्टिस के तहत लड़कियों को ऐसे लोगों के साथ सोने के लिए मजबूर किया जाता है, जिन्हें वो जानती भी नहीं।

- रिवाज के मुताबिक, लड़कियों के पहले मेन्सुरेशन के बाद ये परंपरा निभाई जाती है।

- मलावी के रिमोट एरिया में हायना के चलते इस बीमारी ने खतरनाक रूप ले लिया है।

- इसमें महिला और पुरुष में से जो भी पॉजीटिव होगा, उससे ये बीमारी दूसरे में फैलती है।

 मलावी में ये प्रैक्टिस गैरकानूनी है और इसका लगातार विरोध भी हो रहा है। इसके बावजूद ये देश कई रिमोट इलाकों में अब भी जारी है।


- मलावी के पैरामाउंट रीजन की चीफ थेरेसा काचिनदामोतो नाम की महिला ने इस परंपरा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने बाकी रीजन के चीफ से भी इस पर रोक लगाने के लिए कोशिश करने की अपील की है।

- इस कोशिश के चलते मानगोची जैसे रीजन में अब इस परंपरा ने तेलअभिषेक का रूप ले लिया है। अब लड़कियों के पहले मेन्सुरेशन पर तेल से अभिषेक किया जाता है।

एचआईवी पॉजिटिव ने बनाए थे १००, से ज्यादा लड़कियों से संबंध

- साउथ अफ्रीका के मलावी में पिछले साल 'हायना' का काम करने वाले 45 साल के एरिक को अरेस्ट किया गया था, जो एचआईवी पॉजिटिव था।

- सेक्शुअल क्लिन्जिंग परंपरा के तहत एरिक ने १००, से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों से संबंध बनाए। जब पता चला कि एरिक एचआईवी पॉजिटिव है, यह जानते हुए भी उसने यह बात छिपाए रखी तो उसे दो साल की जेल की सजा सुनाई गई।