करन की पार्टी: मुंह छुपाते दिखे शाहरुख के बेटे, अमिताभ की नातिन भी दिखी
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करन जौहर ने रविवार रात अपने घर पर एक पार्टी होस्ट की। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए होस्ट की गई इस पार्टी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या मामा अभिषेक और मामी ऐश्वर्या के साथ पहुंचीं। वहीं, पापा शाहरुख खान के साथ बेटे आर्यन भी इस पार्टी का हिस्सा बने। इसके अलावा, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, लीसा हेडन सिस्टर जूलिया हेडन के साथ, सोनाक्षी सिन्हा, मलाइका अरोड़ा, एक्टर रणवीर कपूर, चंकी पांडे और फरहान अख्तर सहित कई अन्य सेलिब्रिटीज भी पार्टी में नजर आए।
आर्यन पिता शाहरुख के साथ जब करन जौहर के करीब पहुंचे तो वे वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से बचने के लिए अपना मुंह छुपाने लगे।
- हालांकि, इसके बावजूद भी उनकी कुछ फोटोज कैमरे में कैद हो गईं।
बेटे यश और बेटी जूही के जन्म के बाद यह करन जौहर का पहला क्रिसमस सेलिब्रेशन था।
- गौरतलब है कि इसी साल मार्च में करन सेरोगेसी के जरिए दोनों बच्चों के पिता बने थे, जिसकी चर्चा मीडिया में खूब रही थी।
- करन ने अपनी पार्टी में बॉलीवुड के करीब हर दिग्गज को न्योता भेजा था। हालांकि, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार अनिल कपूर और आमिर खान सहित कई बड़े स्टार्स इस पार्टी से गायब रहे।

Post a Comment