Header Ads

'कार'नामा : चिल्लर से खरीदी 40 लाख की कार, ऐसे गिनते रहे शो रूम वाले



चीन में एक शख्स एेसा कारनामा किया जिसे देखकर लोगों ने अपना माथा पीट लिया। असल में इस शख्स ने 40 लाख रुपए की कीमत वाली लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार खरीदी जिसकी एक इंस्टाॅलमेंट उसने चिल्लर से देने की जिद की थी। चिल्लर लेने के लिए शोरूम मान तो गया पर इन्हें गिनने में उनकी हालत पतली हो गई। सोशल मीडिया पर इस शख्स का ये 'कारनामा जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि इस शख्स के नाम का अबतक पता नहीं चल पाया है।


-कार की पहली इंस्टॉलमेंट करीब 6.5 लाख रुपए  (8000 पाउंड) थी। इस शख्स ने इंस्टॉलमेंट चिल्लर के रूप में कई बॉक्स में भरकर शो रूम पहुंचा दी। ये बक्से खोलते ही वहां मौजूद सेल्समैन के होश उड़ गए।


कस्टमर द्वारा 10 बक्सों में दी गई चिल्लर को लेकर सेल्समैन ने बाकी साथियों के साथ मिलकर इन्हें गिनना शुरू कर दिया। 6.5 लाख रुपए   की इतनी चिल्लर थी की इन्हें गिनने में लोगों को करीब ३,4 घंटे लग गए।






 एक ओर जहां ये शख्स 6.5 लाख रुपए चिल्लर के रूप में दे आया तो वहीं हमारे देश में ज्यादा चिल्लर के लेने-देन में कस्टमर से लेकर दुकानदार आनाकानी करते रहते हैं। आपको बता दें कि नियम के मुताबिक कोई भी दुकानदार या ग्राहक चिल्लर के लेन-देन को मना नहीं कर सकता। हालांकि, नगद लेन-देने को लेकर यहां कई तरह के नियम हैं।