Header Ads

टीचर से परेशान छात्रा ने उठाया ये कदम, बोली- स्कूल टॉयलेट में क‍िया रेप


स्कूल टीचर द्वारा क्लास 9वीं की छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है क‍ि टीचर की धमकी के डर से पीड़‍िता दो द‍िन तक पर‍िजनों से ये बात छुपाये रखी। बीते शन‍िवार को उसने एक लेटर में आरोपी टीचर की सारी करतूत ल‍िखकर सुसाइड करने के ल‍िए जहरीला पदार्थ खा ल‍िया। लेटर पढ़ने के बाद पर‍िजनों को पता चला तो उसे गंभीर हालत में ज‍िला हॉस्प‍िटल ले गए, जहां उसकी इलाज चल रही है। वहीं, जानकारी होने पर पुल‍िस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।


-मामला महरौनी कोतवाली के सरदार पटेल अम्बेडकर इंटर कॉलेज का है। पीड़‍िता छात्रा डोली   ने बताया, घटना 20 द‍िसंबर की है। दोपहर 12 बजे के दौरान तीसरी घंटी बजी तो वह टॉयलेट में गई थी, तभी अंग्रेजी पढ़ाने वाले टीचर राजकुमार उफ कल्लू महाराज  वहां पहुंचे और दबोच ल‍िया। फ‍िर बाथरूम में रेप की वारदात को अंजाम द‍िया।

-जब शोर मचाने की कोश‍िश की तो आरोपी टीचर ने मुंह बंद कर जान से मारने की धमकी दी।


पीड़‍िता की मां ने बताया, स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर पहुंची, लेक‍िन डर की वजह से 2 द‍िन तक पर‍िजनों को इसकी जानकारी नहीं दी।

-23 द‍िसंबर की सुबह 5 बजे उसने अपनी आपबीती का लेटर ल‍िखा और घर में रखा कीटनाशक खा ल‍िया। जानकारी होते ही उसे ज‍िला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज चल रही है।



-महरौनी कोतवाल जयप्रकाश राम ने बताया, मामले की जानकारी हुई है। जांच के ल‍िए पुल‍िस पीड़‍िता का बयान लेने जा रही है। जैसे ही शिकायत दर्ज होगी, आगे की तत्काल कार्रवाई की जाएगी।