गर्लफ्रेंड दीपिका के पापा से मिले रणवीर सिंह, जानिए आखिर क्यों की मुलाकात
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड के मिस्ट्री कपल में होती हैं। दोनों अक्सर जगह-जगह साथ में देखे जाते हैं। मगर आज तक सार्वजनिक रूप से अपने प्यार की बात नहीं कबूली। अब हाल ही में रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका के पिता के साथ नजर आए।
यहां पहुंचे रणवीर ने लगभग हर बड़े खिलाड़ी के साथ सेल्फी ली मगर जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी प्रकाश पादुकोण के साथ उनकी सेल्फी। रणवीर और प्रकाश इस दौरान एक-दूसरे की कंपनी में बेहद कंफर्ट लग रहे थे। तस्वीर में दीपिका नजर नहीं आईं। इसे शेयर करते हुए रणवीर ने प्रकाश को 'गॉड ऑफ बैडमिंटन' कहा है।
कार्यक्रम में राहुल द्रविड़, अभिनव बिंद्रा और विश्वनाथन आनंद मौजूद थीं। इस कार्यक्रम में दीपिका भी मौजूद थीं। दीपिका ने इवेंट की एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सूत्रों की माने तो इन दिनों दीपिका-रणवीर का रिश्ता ठीक से पटरी पर नहीं चल पा रहा है।




Post a Comment