Header Ads

ये हैं दिल्ली की 5 सबसे भुतहा जगह, जहां जाने से भी डरते हैं लोग





दिल्ली घूमने के लिए हर साल दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। लेकिन इसी शहर में कुछ ऐसी भूतहा जगह हैं जहां जाने से भी लोग डरते हैं। लोगों का मानना है कि यहां भूत, आत्माएं या अदृश्य शक्तियां देखी जाती हैं। इन जगहों पर रात के अंधेरे में जाना तो दूर लोग दिन के उजाले में जाने से भी डरते हैं। जानिए ऐसी ही 5 जगह के बारे में।


दिल्ली का यह पूरा इलाका जंगल की तरह दिखाई देता है। कहा जाता है यहां की सुनसान सड़कों पर एक महिला सफेद कपड़े पहनकर लिफ्ट मांगती है। अगर आप आगे निकलने की कोशिश करते हैं तो यह महिला कार की स्पीड में तेजी से भागते हुए पीछा करती है। इस रास्ते से निकलने वाले कई लोगों ने इसे देखने की बात बताई है। लोगों का कहना है कि इस इलाके में अगर कोई लिफ्ट मांगे तो गाड़ी रोकने की गलती कभी नहीं करना चाहिए।