यूं शाही अंदाज में घोड़े पर निकली ये दुल्हन, जहां से गुजरी टिक गईं लोगों की नजरें
शहर में मंगलवार शाम को अलग ही नजारा देखने को मिला। जब रिमझिम बारिश के बीच एक मुस्लिम लड़की का शाही बाना (शादी की रस्म) निकला। मुस्लिम समुदाय में अक्सर ऐसे नजारे देखने को कम मिलते, वो भी लड़कियों के मामलों में। इस तरह के लाव-लश्कर के साथ पहली बार निकला बाना लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें जहां लड़की खुद घोड़ी पर सवार होकर निकाह के उत्साह में नजर आई।
महू के रहने वाले गुड्डू मो. शफी बेटी की नेहा निखत का शाही बाना (शादी की रस्म) निकला गया। इसमें निखत खुद घोड़ी पर सवार थी। वहीं बरातियों ने फूलों से सजी विंटेंज कारों की सवारी की।
- कुछ बराती ऊंट और हाथी की सवारी भी करते नजर आए। आदिवासी नृत्य की टोली और ढोल-ताशों का प्रदर्शन भी देखने का मिला।

Post a Comment