पहले रखा कंधे पर हाथ फिर किया ऐसा, लेडी प्रिंसिपल का अश्लील वीडियो वायरल
एक महिला का एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक महिला के साथ वाले व्यक्ति चीप खालसा दीवान के चरनजीत चड्ढा हैं और महिला को प्रिंसिपल है। बता दें कि ये मामला अकाल तख्त के जत्थेदार के पास पहुंच गया है। अलग अलग संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा आज श्री अकाल तखत के सचिव में चड्ढा के खिलाफ पंथक मर्यादा के अनुसार कार्रवाई किए जाने के लिए ज्ञापन दिए। अकाल तख्त से ही सिख समुदाय की आध्यात्मिक और अन्य समस्याओं का हल होता है।
इस मामले में कांग्रेस ने भी चड्ढा के विरुद्ध अकाल तख्त को कार्रवाई करने की अपील की।
- पंजाब कांग्रेस के मुख्य वक्ता व जिला कांग्रेस देहाती के अध्यक्ष भगवंत पाल सिंह सच्चर ने अपने साथियों समेत चड्ढा की शिकायत की।
- जत्थेदार को दिए ज्ञापन में कहा कि सिखों के पुरातन संस्थान कुछ लोगों की गलत हरकतों की वजह से दागदार हाे रहे हैं।
- अय्याश लोगों की करतूतों के कारण सारे सिख समाज को शरमिंदा होना पड़ रहा है। चड्ढा चीप खालसा दीवान के साथ साथ खालसा कालेज के भी उपाध्यक्ष हैं। ये दोनों ही शिक्षण संस्थान ही सिख धर्म की धरोहर हैं। इन संस्थानों को बनाने के लिए सिख पंथ ने बहुत संघर्ष किया है।
- जत्थेदार को चाहिए कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि चढ़ा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व प्रवक्ता मनदीप सिंह मन्ना ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह से मांग की है कि सिखों की एक प्रसिद्ध संस्था चीफ खालसा दीवान के मुखी द्वारा अपने ही कार्यालय में एक महिला के साथ की गई अश्लील हरकतों का संज्ञान लेते हुए चीफ खालसा दीवान के मुखी को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब किया जाए।
- मामले की गंभीरता को मुख्य रखते हुए इस मामले को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नाम ज्ञापन पेश करते हुए कहा कि चीफ खालसा दीवान सिखों की एक धर्म और शिक्षा का प्रचार करने वाली प्रसिद्ध संस्था है। इस संस्था का एक गौरवमयी इतिहास रहा है।
- चीफ खालसा दीवान ने सिख धर्म के प्रचार के लिए ही नहीं बल्कि सिखों में शिक्षा के प्रचार व प्रसार में भी विशेष भूमिका निभाई है। चीफ खालसा दीवान की दुनिया में रहने वाले सिखों में एक विशेष पहचान है।
- चीफ खालसा दीवान ने आज तक जितनी भी शोहरत कमाई है इस शोहरत को दीवान के मौजूदा उपाध्यक्ष ने अपनी एक करतूत से ही मिट्टी में मिला दिया है।
- आज हजारों सिख परिवार अपने बच्चों का चीफ खालसा दीवान के साथ संबंधित संस्थानों में पढ़ाने से पहले सोचने में पड़ गए है। दीवान के अध्यक्ष ने जो करतूत की है वह अपराध भी उतना ही बड़ा अपराध है जितना बड़ा अपराध SGPS के पूर्व सदस्य ,पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने किया था। इस लिए श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दीवान मुखी चरणजीत सिंह चड्डा को तलब करके चड्डा को धार्मिक सजा सुनाई जाए।
चड्ढा मामले में चीप खालसा दीवान के कुछ मेंबर भी श्री अकाल तखत साहिब के पास पहुंचे। उन्होंने ने अपनी शिकायत में कहा कि चड्ढा की वीडियो वायरल होने के कारण सिख पंथ को शरमिंदगी हुई है।
- जिसके चलते समूह सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं। सीकेडी के मेंबर अमरजीत सिंह भाटिया की अगुवाई में दी गई शिकायत पर जतिंदरपाल सिंह बहल,धनराज सिंह,संतोख सिंह सेठी,आर पी सिंह मैनी और रविंदरपाल सिंह के भी हस्ताक्षर हैं। जिसमें जत्थेदार से मांग की गई है कि चड्ढा के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Post a Comment