Header Ads

इसे कहते हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिमिनल, कोर्ट को करना पड़ा था ये फैसला


इनकी खूबसूरती ऐसी है कि देखने वाला एक झटके में फिदा हो जाए, पर अगर आपसे बोल जाए कि ये एक शातिर अपराधी है तो? जी हां कनाडा की स्टेफनी बेयूदोइन पर चोरी, डकैती और हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन्हें सजा होने के बाद वर्ल्ड हॉटेस्ट क्रिमिनल भी कहा जाने लगा।


- 24 साल की इस कनाडाई युवती पर 39 घरों में चोरी से लेकर गैरकानूनी तरीके से नौ हथियार रखने के कुल 114 मामलों में सजा सुनाई गई थी।



- उन्हें पिछले साल कोर्ट ने 90 दिनों की सजा सुनाई थी। हैरान करने वाली बात ये थी कि उन्हें जेल में सिर्फ वीकेन्ड्स के दिनों पर ही रहना था। मतलब, मंडे टू फ्राइडे वे ऐश की जिंदगी जीती थीं।


- रिपोर्ट्स के मुताबिक इस क्रिमिनल मास्टरमाइंड ने चोरी के लिए 13, 14 और 17 साल के तीन बच्चों का इस्तेमाल किया था।



अरेस्ट होने के बाद स्टेफनी के कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। उनकी खूबसूरती देखकर मॉडलिंग से लेकर हॉलीवुड फिल्म तक के उन्हें ऑफर आए थे। 2015 में उन्हें एक मैग्जीन में सेक्सी थीफ नाम से जगह दी गई थी, बाद में उनके मामले की सुनवाई कर रहे जज ने 'सेक्सी थीफ' नाम टैग का करियर को प्रमोट करने के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया था। स्टेफनी ने भी मीडिया में सफाई दी थी कि वे कभी मीडिया में इस नाम का इस्तेमाल नहीं करेंगी।