Header Ads

टूटने की कगार पर पहुंच गया था अनुष्का-विराट का रिश्ता, सलमान ने बचाया





इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी की चर्चा सभी ओर है। खबरों की मानें तो दोनों इटली की मिलान सिटी में शादी करने वाले हैं। बता दें कि 4 साल से ये कपल रिलेशनशिप में है। इस बीच इनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव भी आए। एक वक्त ऐसा भी आया था जब दोनों का रिलेशन खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसका कारण है सलमान खान।


आपको बताते चले कि अनुष्का - विराट का रिश्ता जब टूटने वाला था तब सलमान खान ने दोनों का पैचअप करवाया। दोनों सलमान से मिलने उनके घर गए थे। जहां सलमान ने दोनों ने बात की थी और दोनों में सुलह करवाई थी।




मीडिया में आई खबरों की मानें तो अनुष्का-विराट की शादी इटली में जिस जगह की जा रही है, उसे सिर्फ गर्मियों में ही खोला जाता है। लेकिन दोनों की शादी के लिए इस जगह को दिसंबर में खोला गया है। इस लोकेशन के बाहर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। जानकारी के अनुसार यहां शाम को पार्टी होगी और दिन में वेडिंग।