Header Ads

ये हैं शशि कपूर की पोती, लाइमलाइट से दूर हैं उनकी फैमिली के मेंबर्स





बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शशि कपूर 79 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया है। वे बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान यानी कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। 18 मार्च, 1938 को कलकत्ता में जन्में शशि, पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर, शम्मी कपूर के भाई हैं। 1958 में शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से शादी की थी। जोड़ी के तीन बच्चे हैं- कुणाल, करन और संजना कपूर।


- शशि के बेटे कुणाल कपूर ने रमेश सिप्पी की बेटी शीना शिप्पी से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया।


- जोड़ी के दो बच्चे हैं शायरा लौरा कपूर और जहान पृथ्वीराज कपूर।

- शायरा और जहान दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

- कपूर फैमिली की पार्टीज के अलावा बेहद कम मौकों पर इन्हें देखा गया है।


शशि और जेनिफर केंडल को इनके थिएटर का प्यार करीब लाया था।
- दोनों की पहली मुलाकात 1956 में कोलकाता में हुई थी।

- कुछ ही मुलाकातों के बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया। लेकिन जेनिफर की फैमिली रिश्ते से खुश नहीं थी।

- 1958 में वे घर से भागकर मुंबई आईं और यहां ट्रेडिशनल स्टाइल में सात फेरे लिए।

- 1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई।



 शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर का बॉलीवुड करियर बहुत छोटा रहा।

- 1978 में आई शशि कपूर स्टारर फिल्म ‘जुनून’ में कुणाल ने छोटी सी भूमिका की।

- 1981 में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ फिल्म 'आहिस्ता आहिस्ता' से उन्होंने बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म हिट रही, लेकिन कुणाल को फायदा नहीं मिला।

- बाद में बतौर एक्टर उनकी मात्र 3 फिल्में आईं। एक्टिंग के बाद उन्होंने डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया।

- ऐड फिल्म नाम की कंपनी बनाने के बाद उन्होंने टीवी कमर्शियल बनाने का काम शुरू किया।

- कुणाल ने रमेश सिप्पी की बेटी शीना से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया।


शशि कपूर की बेटी हैं संजना कपूर परिवार की पहली लड़की थीं, जिसने फिल्मों में काम किया। लेकिन उनका करियर सफल नहीं हो सका।


- 1981 में फिल्म '36 चौरंगी लेन' से उन्होंने एक्टिंग करियर शुरू किया।

- इसके बाद वे 'उत्सव' (1984), 'हीरो हीरालाल' (1988) और 'सलाम बॉम्बे' (1988) जैसी फिल्मों में नजर आईं।

- 1990 में एक्टिंग छोड़ने का फैसला लेने के साथ ही संजना ने कुछ साल थिएटर में काम किया।

- 1993 से 2012 तक उन्होंने पृथ्वी थिएटर में काम किया है। 2012 में उन्होंने खुद की थिएटर कंपनी जुनून लॉन्च की।

- संजना ने प्रसिद्ध टाइगर कन्जर्व एक्टिविस्ट वाल्मीक थापर से शादी की है। दोनों का एक बेटा हामिर है



शशि कपूर ने ब्रिटिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी की थी। करन उनके छोटे बेटे हैं।


- 80 के दशक में वे एक सफल मॉडल थे। करन ‘बॉम्बे डाइंग’ के लिए मॉडलिंग कर चुके हैं।


- उन्होंने 1978 में आई फिल्म 'जुनून' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।


- 1984 में इंग्लिश टीवी सीरीज में काम करने के बाद करन फिल्म सल्तनत (1986), लोहा (1987) और अफसर (1988) में नजर आए, लेकिन ब्रिटिश लुक होने के कारण उन्हें आगे काम नहीं मिला।


- करन ने लोरना से शादी की। जोड़ी के दो बच्चे हैं जैक और आलिया। इन दिनों वे पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं और सफल फोटोग्राफर हैं।