अनुष्का ने शेयर की हनीमून की पहली फोटो, विराट के साथ यूं कर रहीं एन्जॉय
न्यूली वेड्स कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की हनीमून डेस्टिनेशन से एक फोटो सामने आई है। इस फोटो में दोनों बर्फीली वादियों में साथ खड़े रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। साथ ही अनुष्का इस दौरान मेहंदी लगे हाथों में पहनी अपनी डायमंड इंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आ रही हैं।
13 दिसंबर को ये कपल हनीमून के लिए रवाना हुआ था।
- रिपोर्ट के मुताबिक दोनों हफ्तेभर तक रोम में हनीमून मना रहे हैं।
वहीं उनकी फैमिली इंडिया वापस आ चुकी है।
- जानकारी के अनुसार हनीमून से लौटने के बाद अनुष्का-विराट की शादी के दो रिसेप्शन ऑर्गेनाइज होंगे।
पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। यह विराट-अनुष्का के रिश्तेदारों के लिए होगा। दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। ये बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की हस्तियों के लिए होगा।
- मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान शामिल हो सकते हैं।

Post a Comment