'ये है मोहब्बतें' के एक्टर की कॉकटेल पार्टी, मंगेतर के साथ किया डांस]
ये है मोहब्बतें के एक्टर संग्राम सिंह मंगेतर गुरकिरन कौर से 19 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं।
टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के एक्टर संग्राम सिंह मंगेतर गुरकिरन कौर से 19 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने शादी से पहले फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के लिए कॉकलेट पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉकलेट पार्टी में संग्राम सिंह, मंगेतर के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। पार्टी में अली गोनी, कृष्णा मुखर्जी, अनुराग शर्मा, पंकज भाटिया सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए।
संग्राम सिंह और गुरकिरन कौर ने पिछले महीने ही सगाई की थी। इस सगाई जालंदर में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे। संग्राम ने अपनी और गुरकरन की शादी की बात सभी से छुपा कर रखी थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने शो के साथियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी थी। सगाई करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सभी को दी थी।


Post a Comment