Header Ads

सिर्फ कपल्स के लिए बनी हैं ये अजीबोगरीब चीजें, सिंगल्स के काम की नहीं



यूं तो कपल्स लाइफ को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए बहुत सी चीजें ट्राइ करते हैं, पर दुनियाभर कुछ ऐसे एक्सपेरिमेंट भी हो चुके हैं जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। आज हम आपको दिखा रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजें जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। इनमें से कुछ चीजें कपल्स एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं तो कुछ ऐसी चीजें हैं जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले पार्टनर्स के लिए एकदम परफेक्ट है।


ये अजीबोगरीब आविष्कार एक हॉलीवुड मूवी की देन है। असल में मूवी में दिखाए गए एक सीन के बाद एक कंपनी ने इसे रियल्टी में तब्दील कर दिया। मूवी में दिखाया गया था कि एक कपल इतना करीब था कि वे टॉयलेट भी साथ इस्तेमाल करते थे।

- सुनने में बेहद अजीब लगे पर कंपनी ने जब इस टॉयलेट को लॉन्च किया तो इसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसमें कपल्स टॉयलेट का इस्तेमाल करते हुए भी गप-शप मार सकते हैं।

इस टॉयलेट को जब लॉन्च किया गया तो कंपनी ने एक प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया। वीडिया में एक कपल का इस तरह रोमांस दिखाया गया कि दोनों टॉयलेट में भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते। नियागरा नामक कंपनी के इस वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया था।

ये थी इसकी कीमत


TwoDaLoo नामक इस टॉयलेट की कीमत करीब 90000, रुपए (1400 डॉलर्स है)। कंपनी का दावा है कि इस टॉयलेट के जरिए आपकी लव लाइफ और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग हो सकती है।