वाइफ को डॉगी की तरह घुमाने वाले टायकून का बंगला, दिखता है ऐसा
मल्टीमिलेनियर टोबैको टायकून ट्रैवर्स कैंडीमैन बेनॉन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और वाइल्ड पार्टीज को लेकर खबरों में रहते हैं। ये सभी पार्टीज उनके 24 करोड़ के आलाशीन गोल्ड कोस्ट मेन्शन में होती हैं। यहां वो अपनी वाइफ ताएशा और बच्चों के साथ रहते हैं। हर पार्टी के लिए थीम के हिसाब से इसके गार्डन को तैयार किया जाता है। बता दें, कैंडीमैन के नाम से मशहूर ट्रैवर्स वाइफ के गले में पट्टा डालकर घुमाने के चलते सुर्खियों में आया था।
ये बंगला उन्होंने 2010 में खरीदा था और दो साल पहले इसका रेन्नोवेशन कराया था। कैंडीमैन ने इसके गार्डन में 1 मिलियन डॉलर की लागत से एक नया स्विमिंग पूल बनवाया।
- इसके अलावा रोम के ट्रैवी फाउंटेन का मार्बल का रेप्लिका बनवाया और बंगले में 12 लोगों को हिसाब के सिनेमाहॉल भी तैयार कराया।
- कैंडीमैन ने अपने बेडरूम के साइज को डबल किया और उसमें तीन किंग साइज के बेड लगवाए। साथ ही घर में 6 नए बेडरूम भी बनवाए, जबकि पहले से 9 बेडरूम मौजूद थे।
- मास्टर बेडरूम के साथ स्पा और चार वैनिटीज के साथ एक ब्यूटी स्टेशन को भी जोड़ा गया। इसके अलावा बंगले में 17 बाथरूम मौजूद हैं।
इंस्टाग्राम पर लग्जरियस लाइफ से लेकर पूल साइड पार्टीज और महंगी कारों की फोटोज पोस्ट कर कैंडीमैन चर्चित चेहरा बन गया है। गोल्ड कोस्ट में ट्रैवर्स का 37 लाख डॉलर (23.37 करोड़ रुपए) का एक आलीशान बंगला है। जहां वह तकरीबन हर दिन शानदार पार्टी ऑर्गेनाइज करता है। इसमें खूबसूरत लड़कियों से लेकर बिकिनी गर्ल्स, यहां तक कि न्यूड गर्ल्स का जमावड़ा लगा रहता है। इस बंगले में ट्रैवर्स अपने चार बच्चों के साथ रहता है। इनमें दो बच्ची उसकी वाइफ ताएशा से हैं और दो अन्य बच्चे एक्स वाइफ और मिस वर्ल्ड (1991) रह चुकी निनीबेथ लील से हैं।

Post a Comment