Header Ads

एक तरफ चल रही थी दुनिया की सबसे बड़ी जंग, फिर भी दिख जाते थे ऐसे नजारे


सेकंड वर्ल्ड वॉर (1 सितंबर १९३९, से 2 सितंबर 1945) के दौरान हिटलर की नाजी सेना ने दुनिया के कई देशों में जमकर तबाही मचाई। इस युद्ध को आज तक सबसे विनाशकारी युद्ध माना जाता है। हिटलर के चलते ही देखते-देखते आधी दुनिया इसका हिस्सा बन गई थी। 30 देशों के 100 मिलियन लोग इस युद्ध का हिस्सा बन गए थे। इसी क्रम में बमिर्ंघम के फोटोग्राफर पॉल रेनॉल्ड्स वॉर के दौरान की कुछ चर्चित फोटोज को कलराइज्ड किया है। सैनिकों की ये फोटोज उस समय की हैं, जब वे ड्यूटी पर नहीं होते थे।


एक सितंबर, 1939 को जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पोलैंड पर हमला कर जंग का एलान किया था।


- उसके साथ इटली, जापान, हंगरी, रोमानिया और बुल्गारिया थे।


- दूसरी ओर, अमेरिका, सोवियत यूनियन, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, पोलैंड, यूगोस्लाविया, ब्राजील, ग्रीस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नार्वे, दक्षिण अफ्रीका, मेक्सिको, चेकोस्लोवाकिया और मंगोलिया की सेना खड़ी थी।


- छह साल चले इस युद्ध में दोनों ओर से 2 करोड़ 40 लाख सिर्फ सैनिक ही मारे गए। चार करोड़ 90 लाख नागरिकों ने जान गंवाई।

- अमेरिका और सहयोगी देशों से छह करोड़ दस लाख और जर्मनी खेमे से एक करोड़ बीस लाख लोग मारे गए।


- अमेरिका ने छह और नौ अगस्त 1945 को जापान के दो शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए।


- 15 अगस्त 1945 को जापान के शासक हिरोहितो रेडियो जापान के सरेंडर का एलान किया।
- इसके बाद दो सितंबर 1945 को जापान ने अमेरिका के सामने संरेडर कर दिया। इसके साथ वर्ल्ड वॉर का अंत हो गया।