Header Ads

बॉक्सिंग मैच में हुआ ऐसा हादसा, फाइटर के माथे पर हो गया इतना बड़ा गड्ढा


जांच में पता चला कि चोट की वजह से बॉक्सर के माथे की हड्डी टूट गई और सर्जरी के बाद वहां प्लेट लगाई गई।

म्युथाई फाइटिंग के एक मुकाबले में थाईलैंड में एक बॉक्सर का बुरा हाल हो गया। लड़ाई के दौरान चोट लगने से उसके उसके सिर पर बड़ा सा गड्ढा हो गया, जिसके बाद उसकी सर्जरी करानी पड़ी। फाइट के दौरान जेरेमी नाम के एक फ्रेंच फाइटर के सिर पर अपोनेंट बॉक्सर ने कोहनी से जोरदार वार किया। इसके बाद उसकी खोपड़ी में गड्ढा हो गया। हालांकि इसके बाद भी वो लड़ना चाहता था, लेकिन डॉक्टर के मना करने पर फाइट वहीं खत्म कर दी गई। इसके बाद जब उसकी जांच की गई, तो उसमें पता चला कि चोट की वजह से उसके माथे की हड्डी टूट गई, और सर्जरी के बाद वहां प्लेट लगाई गई। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है और उसे रिकवर करने में कई हफ्ते लगेंगे।