पत्नी से बोला फौजी- जम्मू में हो गई है पोस्टिंंग, छुट्टी पर आऊंगा-फिर खुला ये राज
यहां एक फौजी ने एक साल प्रेम प्रसंग के बाद 5 महीने पहले लव मैरिज की। इसके बाद तीन महीने पहले पत्नी से झूठ बोलकर निकल गया। अचानक खबर मिली कि वो दूसरी शादी करने जा रहा है।
बरात के पहुंचने से पहले उसकी पत्नी गेस्ट हाउस पहुंच गई। महिला ने पति के फरेब का पूरा सच सामने खोल दिया। इसपर लड़की पक्ष ने शादी कैंसिल कर दी।
- मामला महाराजपुर थानाक्षेत्र के हाथीपुर गांव का है। यहां की रहने वाली खुशबु की शादी फतेहपुर के फौजी सर्वेश तय हुई।
- इस समय उसकी तैनाती जम्मू में है। 04 दिसंबर को वो बरात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचने वाला था। लेकिन कुछ घंटे पहले ही एक युवती शोभा परिजनों के साथ पहुंच गई।
- युवती ने दुल्हन के घर वालों को बताया, ''सर्वेश और उसका 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभी 5 महीने पहले यानि जुलाई में दोनों ने लव मैरिज की थी।''
- इस बात से गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने शोभा और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
- दुल्हन खुशबु के बाबा के मुताबिक, ''दूल्हा पहले से शादी शुदा था, इसकी कोई जानकारी नहीं थी। तैयारी भी पूरी हो चुकी थी और बरात भी आने वाली थी। करीब 4, से 5 लाख रुपए और एक बाइक पहले ही दे चुके हैं। अब सब बर्बाद हो गया।''
- वहीं, हंगामें की सूचना मिलते ही दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। साथ ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी कैंसिल कर दी।
- पहली पत्नी शोभा का कहना है, ''शादी के पहले प्रेम प्रसंग के दौरान 5 महीने के लिए प्रगनेंसी भी हो गई थी। लेकिन उसने अबॉर्शन करा दिया था। तीन महीने पहले बोलकर गया था कि जम्मू में तैनाती हुई है, छुट्टी पर आऊंगा। लेकिन तबसे गायब है। जब मुझे पता चला कि वो दूसरी शादी कर रहा है, तो मैं पहुंची।''
- एसपी अनुराग आर्या ने बताया, ''मामला संज्ञान में आ चुका है। एक युवक पहली शादी को छिपा कर दूसरी करने जा रहा था। तभी उसकी पहली पत्नी पहुंच गई और शादी रुक गई। उसने खुद को फौजी बताया है। उसकी तलाश कर मामले की जांच की जाएगी।''

Post a Comment