Header Ads

8377 करोड़ रु है इस लेडी की नेट वर्थ, एक के बाद एक ऐसे बदले पति





अमेरिका की जानी-मानी फूड चेन की प्रेसीडेंट Lynsi Snyder दुनिया के सबसे यंग अरबपतियों में से एक हैं। फॉर्ब्स के मुताबिक अपनी फूड चेन In n Out की बदौलत लिंसी की नेट वर्थ 1.3 बिलियन डॉलर्स (8377 करोड़ रु) पहुंच चुकी है। हालांकि, बिजनेस के साथ-साथ वे अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी चर्चित हैं। Lynsi ने 18 साल की उम्र में अपने स्कूल फ्रेंड से शादी कर ली थी। इसके बाद उनका पति बदलने का सिलसिला शुरू हो गया।


 लिंसी अपने दादा Harry Snyder द्वारा शुरु 1948 में शुरू की गई फूड चेन In n Out की 6th प्रेसीडेंट हैं। 2010 में प्रेसीडेंट बनने के बाद उन्होंने इस फूड चेन को आगे बढ़ाकर काफी नाम कमाया। हालांकि, लव लाइफ में लिंसी फेल रहीं।


- 18 साल की उम्र में उन्होंने अपने स्कूल फ्रेंड Jeremiah Seawell से शादी कर ली। पर ये शादी सिर्फ 3 साल ही चली।


- 2003 में पहली शादी टूटने के बाद लिंसी को अपनी ही कंपनी के एक इम्प्लॉई से प्यार हो गया। उन्होंने 2004 में Richard Martinez नामक व्यक्ति से शादी की जिससे उन्हें ट्विन्स पैदा हुए। हालांकि, 2011 में उन्होंने रिचर्ड से तलाक ले लिया।


- 2011 में दूसरी शादी टूटने के बाद लिंसी का अफेयर कार रेसर Val Torres से शुरू हुआ। दोनों ने उसी साल शादी कर ली, पर लिंसी को ये रिश्ता भी खटकने लगा और उन्होंने 2013 में ये शादी तोड़ दी।


- 2014 में लिंसी एक बार फिर अपनी ही कंपनी के एक्स इम्प्लाई पर फिदा हो गईं। 2014 में उन्होंने Sean Ellingson नामक इस एक्स इम्प्लॉई से शादी कर ली, जो अब भी उनके पति हैं।

- लिंसी के एक के बाद एक पति बदलने की कहानियों का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जाता है। सोशल मीडिया पर उनके वर्तमान पति भी निशाने पर रहते हैं। कुछ लोग कहते हैं, कि न जाने इनका कब नंबर आ जाए।