Header Ads

इन 6 में से किसी एक बैंक के ग्राहक हैं आप तो 31, से पहले कर लें ये काम


31 दिसंबर से 6 बैंकों की चेकबुक नहीं चलेंगी। ऐसे में यदि आप भी इनमें से किसी बैंक के ग्राहक हैं तो नई चेक बुल ले लीजिए। इसके साथ ही आपको नया IFSC कोड भी लेना होगा।


किन बैंकों की चेक बुक नहीं चलेंगी


भारतीय महिला बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ रायपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद की चेकबुक सिर्फ 4 दिन ही और चलेंगी।



नई चेकबुक कैसे लें



नई चेकबुक के लिए अपनी

नजदीकी SBI ब्रांच में विजिट करें। आप बैंक के मोबाइल ऐप का भी

इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका इनमें से किसी भी बैंक में पहले से अकाउंट था तो आपको दोबारा

खुद का रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं। इंटरनेट बैंकिंग में आपका पुराना यूजरनेम और लॉगिइन पासवर्ड ही काम करेगा।



IFSC कोड भी लेना होगा




SBI के सहयोगी बैंकों के इन नए कस्टमर्स को IFSC कोड भी नया लेना होगा। नजदीकी एसबीआई

ब्रांच में जाकर आप यह काम करवा सकते हैं। कुछ ही दिनों पहले SBI अपनी 1300 ब्रांच के IFSC

कोड भी चेंज कर चुका है। इनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, चैन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और लखनऊ

सहित कई शहर शामिल थे।