Header Ads

2017 में सबसे ज्यादा खरीदे गए ये 5 स्मार्टफोन, जानिए क्या है इनमें खास



यह साल स्मार्टफोन लवर्स के लिए खास रहा। इस साल नोकिया ने एंड्रॉइड फोन के साथ रीएंट्री की, एप्पल ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी पर आईफोन X लॉन्च किया और Samsung Galaxy Note 8 ने सेलिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए। ब्रांडेड कंपनियों के साथ ही नॉन ब्रांडेड कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन्स के कारण इस साल चर्चा में रही। कस्टमर्स का इंटरेस्ट महंगे से लेकर सस्ते दोनों तरह के फोन की तरफ रहा। 60 हजार का फोन भी खूब बिका और 6000 रुपए का भी।


हालांकि सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में पिछले सालों की तरह 2017 में भी एप्पल और सैमसंग ने ही अपना दबदबा बनाकर रखा। इस पैकेज में हम आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जिनको 2017 लोगों ने सबसे ज्यादा खरीदा। यह लिस्ट कंसल्टिंग फर्म Canalys ने जारी की है।