इस SUV पर 1 लाख रुपए की बड़ी छूट, इन कार पर भी जबरदस्त डिस्काउंट
आप कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तब ये उसे खरीदने का बेस्ट टाइम है। कंपनी ईयर एंड सेल के दौरान टाटा अपने 5 मॉडल्स पर शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर को उसने 'Mega offer Max Celebration campaign' नाम दिया है। इस ऑफर के चलते आपको कार 1 लाख रुपए तक सस्ती मिलेंगी। ये फायदा डायरेक्ट कैशबैक के जरिए मिलेगा। ये ऑफर इस महीने की लास्ट डेट यानी 31 दिसंबर तक वैलिड रहेगा। 1 जनवरी, 2018 के बाद ये सभी ऑफर्स चेंज हो जाएंगे।
टाटा जिन कार पर डिस्काउंट लेकर आई है उनमें सस्ती टियागो से लेकर सफारी भी शामिल है। 5 मॉडल में Tiago, Tigor, Zest, Hexa, Safari Storme शामिल हैं।
सफारी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट :
टाटा अपने जिन मॉडल पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उनमें Safari Storme शामिल है। इस कार पर 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार पर सबसे कम डिस्काउंट 26,000 रुपए का है।

Post a Comment